SBI PO Prelims Admit Card 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने SBI PO प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए आवेदन किया है, वे अपना एसबीआई पीओ प्रवेश पत्र एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 17, 18, 19 और 20 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
SBI PO Prelims Admit Card 2022 कैसे डाउनलोड करें
- एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाएं।
- करियर लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
- एक नया पेज खुलेगा और उम्मीदवार एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
इस भर्ती के जरिए पीओ के कुल 1,673 पद भरे जाएंगे। जो उम्मीदवार पीओ प्री परीक्षा में सफल होंगे उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
मेन्स परीक्षा 2023 के पहले या दूसरे महीने में होने की संभावना है। रिजल्ट मार्च 2023 तक जारी किया जाएगा।