RBI Admit Card 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
जिन उम्मीदवारों ने ग्रेड बी चरण 1 परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आरबीआई ग्रेड बी फेज II परीक्षा 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
RBI Grade B Phase II Exam 2022: Exam will be held on this date
ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा 25 जून, 2022 को बैंक द्वारा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
पहली पाली की परीक्षा में, उम्मीदवारों से 100 अंकों के लिए वित्त और प्रबंधन से प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा।
वहीं दूसरी पाली में अर्थशास्त्र और सामाजिक मुद्दों से 100 और अंग्रेजी से 100 प्रश्न होंगे।
How to download RBI Grade B Phase II Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्टेप 1 : सबसे पहले उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
स्टेप 2 : इसके बाद होम पेज पर देख रहे ‘Current Vacancies’ पर जाएं और फिर ‘Call Letters’ पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : फिर ‘Admission Letters, other guidelines and information handouts for Phase II Examination for Direct Recruitment for the post of Officer in Grade ‘B’ (General)’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 : इसके बाद ‘Admission Letters for Phase II Examination for the post of Grade B DR (General)’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5 : यहां रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करें।
स्टेप 6 : अब उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
RBI Grade B Admit Card 2022: इतने पदों पर भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेड बी (RBI Grade B Phase 2022) के 294 पदों पर भर्ती की जाएगी। आरबीआई ग्रेड बी एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 25 जून 2022 तक उपलब्ध रहेगी।
बता दें कि परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट : https://opportunities.rbi.org.in/