CISF Recruitment 2022: भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका आया है. सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने बंपर पदों पर नौकरियां निकाली हैं।
गृह मंत्रालय के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल/ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर, 2022 से शुरू होने जा रही है।
CISF Recruitment 2022 : 787 पदों पर भर्ती
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 787 पद भरे जाएंगे।
फिजिकल टेस्ट यानी फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा।
CISF Recruitment 2022 : महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 21 नवंबर, 2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 20 दिसंबर, 2022
CISF Recruitment 2022 : रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या – 787 पद
CISF Recruitment 2022 : पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही कुशल ट्रेडों (नाई, मेकर/मोची, दर्जी, रसोइया, राजमिस्त्री, माली, पेंटर, प्लम्बर, वॉशर मैन और वेल्डर) का ज्ञान भी होना चाहिए या आईटीआई पास होना चाहिए।
CISF Recruitment 2022: आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए।
CISF Recruitment 2022 : आवेदन शुल्क
- यूआर, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस – 100 / – रुपये
- एससी/एसटी/पूर्व – कोई शुल्क नहीं
CISF Recruitment 2022 : वेतनमान
इन पदों पर चयनित होने के बाद पे लेवल-3 (21,700-69,100 रुपये) के तहत वेतन मिलेगा।